फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सवारियों को बस अड्डों पर रात को रहने की मिलेगी सुविधा

Mon, 15 Jul 2019 01:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
आईएसबीटी शिमला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के बस अड्डों में अब सवारियों को रात के वक्त ठहरने की सुविधा मुहैया होगी। इसको लेकर परिवहन निगम बस अड्डों पर आवासीय भवन का निर्माण करेगा। बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण की बीओडी में इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई है। पहले बस अड्डा प्राधिकरण मंडी बस अड्डे पर यह सुविधा मुहैया कराने पर विचार कर रहा है। 

विज्ञापन


हिमाचल में 53 बस अड्डे हैं। रात के वक्त सवारियों की बसें छूट जाती हैं। ऐसे में सवारियों को मंहगे दामों में होटल में ठहरना पड़ता है। गरीब लोगों को बस अड्डे पर ही रात गुजारनी पड़ती है। बस अड्डा प्राधिकरण का मानना है कि कम से कम रेट पर सवारियों को ठहरने की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके साथ ही खाने की व्यवस्था भी की जा सकती है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा है कि बस अड्डों पर सवारियों को ठहरने की व्यवस्था कराने पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें