5 सितंबर को हुए प्रदर्शन की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
5 सितंबर को संजौली बाजार में हुए मस्जिद निर्माण के विरोध में हुए प्रदर्शन की सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक इसमें लोगों को भड़काने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि 5 सितंबर को भी प्रशासन की बिना अनुमति के ही संजौली बाजार में प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था कि अगर जल्द अवैध निर्माण को नहीं तोड़ा गया तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। इसी को देखते हुए प्रशासन और पुलिस किसी भी स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए हैं। वहीं, सीआईडी समेत अन्य एजेंसियां भी पूरे मामले को लेकर सतर्क हैं।