फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रूमित ठाकुर बोले- राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी प्रदेश की चारों सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

Wed, 29 Nov 2023 08:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)

सार

लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी हिमाचल की चारों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह बात पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने श्री नयनादेवी जी में कही।
विज्ञापन
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रमुख रुमित सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी हिमाचल की चारों सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह बात पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने श्री नयनादेवी जी में कही। बुधवार को रूमित ठाकुर ने श्री नयनादेवी जी में दर्शन कर हवन यज्ञ किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर को घुमारवीं से 100 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू होगी, जो कि कुनिहार में संपन्न होगी। 5 दिसंबर को कुनिहार तालाब स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश से ब्राह्मण, राजपूत, बनिया समाज अपनी आवाज बुलंद करेगा। उन्होंने कहा कि स्वर्ण समाज आज जागृत और संगठित है। भाजपा और कांग्रेस ने जातिवाद में प्रदेश को बांट दिया है।

विज्ञापन


आज योग्यता पर जातिवाद को हावी कर दिया है। परीक्षा में 90 प्रतिशत लेने वाले बच्चे घर में बैठे हैं और 40 प्रतिशत लेने वाले कुर्सियों पर बैठे हैं। इस व्यवस्था को बदलना जाएगा और स्वर्ण समाज एकत्रित होकर इस व्यवस्था को बदलेगा, ताकि नौकरियां योग्यता के आधार पर मिलें न की जातिवाद के आधार पर। उन्होंने कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी और स्वर्ण समाज प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उनकी मुख्य मांग है कि हिमाचल प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में सबको समानता का अधिकार मिलना चाहिए और आरक्षण की प्रथा समाप्त होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें