फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस हादसा : चालक की लापरवाही आई सामने, मुख्यालय किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरटीसी की अब तक की जांच में खुलासा, जांच पूरी होने तक नहीं मिलेगी छुट्टी
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे में 12 अप्रैल को हादसे में महिला की हो गई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के पुराने बस अड्डे में राहगीर महिला के मौत मामले में एचआरटीसी ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है। अभी तक की जांच में चालक की लापरवाही सामने आई है। आरोपी चालक को पूछताछ के लिए मुख्यालय तलब किया गया है।
जांच में सामने आया है कि हादसे के दौरान इलेक्ट्रिक बस ड्राइव मोड़ में थी। चालक ने हैंड ब्रेक लगा रखी थी। जब हैंड ब्रेक डाउन की तो उसने ब्रेक की जगह एक्सेलेरेटर पर पांव रख दिया, जिससे हादसा हो गया और एक महिला की दो बसों के बीच दबने से मौत हो गई। दूसरी बस के आगे खड़ा एचआरअीसी का एक सेवानिवृत्त कर्मचारी घायल हो गया था। एक बाइक भी बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के प्रबंधक ने निलंबित आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। आरोपी चालक प्रवीन कुमार को अब एचआरटीसी मुख्यालय में तलब किया गया है। प्रबंधक ने आदेशों में स्पष्ट कहा है कि आरोपी चालक मामले की जांच पूरी होने तक मुख्यालय में ही सुबह से शाम तक रहेगा। आरोपी चालक की छुट्टियों को भी रद्द कर दिया गया है। मुख्यालय में ड्यूटी के दौरान चालक अतिआवश्यक कार्य होने पर ही विशेष अनुमति के बाद ही छुट्टी पर जा पाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि इलेक्ट्रिक बस ड्राइव मोड में थी। हैंड ब्रेक डाउन करने के बाद आरोपी चालक ने ब्रेक दबाने की जगह एक्सेलेरेटर पर पांव रख दिया, इससे हादसा हुआ है। टीम तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन

राजधानी के पुराने बस अड्डे में 12 अप्रैल सुबह 10:15 बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस ने खड़ी बस को टक्कर मार दी थी। इससे पैदल जा रही महिला की दोनों बसों के बीच में दबने से मौत हो गई थी। वहीं आगे खड़ी बस की टक्कर से एचआरटीसी का सेवानिवृत्त कर्मी घायल हुआ था। इस पर एचआरटीसी की तकनीकी टीम ने जांच की। जांच में एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस के चालक से ब्रेक की जगह एक्सेलेरेटर दबने से यह हादसा हुआ। बस चालक प्रवीन कुमार निवासी सरकाघाट जिला मंडी को निगम ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। बस चालक प्रवीन को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रबंधक ने निलंबित आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अब चालक एचआरटीसी मुख्यालय में ही ड्यूटी देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें