फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कई आईएएस और एचएएस अफसरों का बदला कार्यभार

Sat, 20 Jul 2019 10:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने शनिवार को कई प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव कर नए आदेश जारी कर दिए। आईएएस अधिकारी विनोद कुमार को सीईओ बीबीएनडीए लगाया। एचएएस अधिकारी डॉ. मधु चौधरी को नगर निगम धर्मशाला की अतिरिक्त आयुक्त, मोहन दत्त को सचिव राज्य सूचना आयोग, शिल्पी बेक्टा को एसडीएम सुजानपुर, सुनील वर्मा को एसडीएम धर्मपुर और कृष्ण शर्मा द्वितीय को एसडीएम ठियोग लगाया है।

विज्ञापन


सनी शर्मा का 6 जुलाई को हुआ तबादला आदेश निरस्त कर दिया है। सरकार ने पांच अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। इसमें प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकांत बाल्दी को हाउसिंग, प्रबोध सक्सेना को एचपी सेल्स टैक्स ट्रिब्यूनल और कराधान आयुक्त अजय कुमार शर्मा को पंजीयक सहकारी सभाएं, अनुपम कुमार को उप सचिव स्टाफ सेलेक्शन कमीशन हमीरपुर और राकेश कुमार शर्मा को रजिस्ट्रार एचपी टेक्निकल यूनिवर्सिटी का अतिरिक्त कार्यभार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें