अधिसूचना के अनुसार रेणुकाजी बांध प्रभावित परियोजना के तहत रखे कुल 1,408 प्रस्तावित परिवारों में से 1,362 परिवारों को मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार घोषित किया गया है।
रेणुकाजी बांध परियोजना के 1,362 परिवार प्रभावित घोषित हो गए हैं। जिला समाहर्ता सिरमौर ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार रेणुकाजी बांध प्रभावित परियोजना के तहत रखे कुल 1,408 प्रस्तावित परिवारों में से 1,362 परिवारों को मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार घोषित किया गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त और जिला समाहर्ता सिरमौर सुमित खिमटा ने हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती ऊर्जा नीति 2021 एवं संशोधन 2022 की अधिसूचना के अनुसरण में रेणुकाजी बांध परियोजना और हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड की गतिविधियों के कारण प्रथम चरण में प्रभावित 1,362 परिवारों को रेणुकाजी बांध परियोजना के मुख्य परियोजना प्रभावित परिवार घोषित कर दिया है।
अधिसूचना के अनुसार दावे और आक्षेप प्रस्तुत करने की इस अवधि के दौरान कमेटी के समक्ष 360 दावे और आक्षेप प्राप्त हुए। परियोजना की ओर से गठित कमेटी ने इन दावों में से 46 दावों पर विभिन्न कारणों से लंबित रखा है। शेष दावों पर निर्णय होने के बाद इन्हें सूची में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
खिमटा ने बताया कि इन दावों और आक्षेपों में से ददाहू तहसील के तहत 115, उप-तहसील नारग-वासनी के तहत 20, राजगढ़ तहसील के तहत 12, नौहराधार तहसील के तहत 33, संगड़ाह तहसील के तहत 180 परिवारों ने अपने दावे और आक्षेप प्रस्तुत किए। ददाहू तहसील की बिरला पंचायत और राजगढ़ तहसील की डिंबर पंचायत से किसी भी प्रकार के दावे और आक्षेप प्राप्त नहीं हुए हैं।