फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाथ लड़की का कॉलेज में दाखिला करवाकर युवाओं ने दिया राखी का तोहफा, किताबें भी खरीदकर दीं

Sun, 22 Aug 2021 07:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर)

सार

कॉलेज के विद्यार्थी रोहित राज ने कहा कि जब उन्हें और उनके साथियों आशु मेहरा, पुनीत उप्पल, पंकज चावला, अंजली और अजय को पता चला कि यह गरीब  लड़की आगे पढ़ना चाहती है, लेकिन घर में उसकी मदद करने वाला कोई नहीं है। इसके बाद वे 14 अगस्त को शिखा से मिले और उसके घर की आर्थिक हालत के बारे में जाना।
विज्ञापन
रक्षाबंधन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन पर्व पर एक बहन के लिए शायद ही इससे बड़ा कोई और तोहफा होगा, जो हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के नादौन की शिखा को मिला है। इस अनाथ बच्ची के बारे में सुनकर कुछ युवा उसकी मदद के लिए आगे आए और पहले कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में दाखिला करवाया, फिर उसे किताबें भी खरीदकर दीं। इतना ही नहीं, इन युवाओं ने इस लड़की को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए मोबाइल भी खरीदकर दिया है। 

विज्ञापन


शिखा की छोटी बहन अप्सरा आठवीं कक्षा में पढ़ती है। शिखा के माता-पिता का बचपन में ही देहांत हो चुका है। इसके बाद दादी ही दोनों बहनों का एकमात्र सहारा थीं, लेकिन एक माह पूर्व दादी का भी देहांत हो गया। अब यह लड़की क्षेत्र में ही अपनी बुआ के पास रह रही है। उसकी बुआ भी गरीब परिवार से संबंध रखती हैं। उनकी भी दो बेटियां हैं। उनके पति का भी देहांत हो चुका है। ऐसे में इस लड़की को युवाओं ने रक्षाबंधन का गिफ्ट देने की सोची और जन सहयोग से उसका नादौन कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में दाखिला करवाया। 

युवा बोले - शिखा की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे
कॉलेज के विद्यार्थी रोहित राज ने कहा कि जब शिखा के बारे में उन्हें और उनके साथियों आशु मेहरा, पुनीत उप्पल, पंकज चावला, अंजली और अजय को पता चला तो वे 14 अगस्त को शिखा से मिले और उसके घर की आर्थिक हालत के बारे में जाना। तब पता चला कि वह पढ़ाई करना चाहती हैं, लेकिन दादी के निधन के बाद उसकी आर्थिक मदद करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि वे शिखा की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


सरकार से भी करेंगे मदद की अपील
रोहित राज और उनके साथियों ने कहा कि शिखा की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर पर उसकी हरसंभव सहायता करेंगे। प्रदेश सरकार से भी गरीब परिवार की मदद करने की अपील करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें