फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाहौल: 13 वर्ष से देवदार के पेड़ को राखी बांध रहीं पर्यावरण प्रेमी कल्पना ठाकुर, रक्षाबंधन पर किया पौधरोपण

Sun, 22 Aug 2021 07:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

मां-बाप की इकलौती बेटी कल्पना पिछले 13 वर्ष से देवदार के इस पेड़ को राखी बांध रही हैं और इसे अपना भाई मानती हैं। रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। 
विज्ञापन
पर्यावरण प्रेमी कल्पना ठाकुर ने देवदार के पेड़ को बांधी राखी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण प्रेमी कल्पना ठाकुर ने देवदार के पेड़ को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। लाहौल के मूलिंग गांव की पर्यावरण प्रेमी कल्पना ठाकुर ने तीन साल की उम्र में अलेऊ बिहाल में देवदार का पौधा लगाया है। उसी देवदार के पेड़ को राखी बांधकर एक बार फिर उन्होंने बहन होने का फर्ज निभाया है। मां-बाप की इकलौती बेटी कल्पना पिछले 13 वर्ष से देवदार के इस पेड़ को राखी बांध रही हैं और इसे अपना भाई मानती हैं।

विज्ञापन


रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर उन्होंने पौधरोपण भी किया। वे अब तक हजारों पौधे रोप चुकी हैं तथा उनकी देखभाल भी कर रही हैं। पिता किशन लाल और माता नीलम ने कहा कि पर्यावरण को लेकर उनकी बेटी जागरूक करती रहती हैं। 2018 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कल्पना ठाकुर ने 18.870 फीट ऊंची खरदुंगला चोटी पर भारतीय सैनिकों के साथ तिरंगा फहराकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें