फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MC Shimla Election: शिमला एमसी चुनाव के लिए मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्यक्रम जारी, यहां देखें

Fri, 24 Feb 2023 05:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को शिमला नगर निगम के प्रस्तावित चुनाव के दृष्टिगत वार्डों की मतदान केंद्रवार मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
शिमला नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को शिमला नगर निगम के प्रस्तावित चुनाव के दृष्टिगत वार्डों की मतदान केंद्रवार मतदाता सूचियां तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 6 मार्च को होगा। 7 से 16 मार्च तक पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे व आपत्तियां दायर किए जा सकेंगे। दावे व आपत्तियां प्राप्त होने के सात दिन के भीतर 23 मार्च तक इनका निपटारा होगा। पुनरीक्षण प्राधिकारी के निर्णय के खिलाफ अपील दायर करने की तिथि 27 मार्च तक तय की गई है। इसके बाद 29 मार्च तक अपीलों का निपटारा किया जाएगा। 31 मार्च को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन होगा। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव सुरजीत सिंह राठौर ने दी। 

विज्ञापन


मतदाता सूची में ये दर्ज करवा सकेंगे अपने नाम
मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने के लिए 1 जनवरी 2023 को अहर्ता तिथि घोषित की गई है। ऐसे 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए योग्य होंगे। आयोग ने यह निर्देश भी दिए है कि पात्र व्यक्ति अपना मत बनवाने के लिए पुनरीक्षण प्राधिकारी  के समक्ष अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रारूप मतदाता सूचियां निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के कार्यालय, नगर निगम शिमला के कार्यालय तथा संबंधित तहसील कार्यालयों में आम जनता के अवलोकन के लिए रखी जाएंगी। इसके अतिरिक्त आयोग ने निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रारूप मतदाता सूचियां नगर निगम शिमला के वार्डों के कार्यालयों में भी आम जनता के अवलोकन के लिए रखी जाएंगी। प्रारूप मतदाता सूची राज्य निर्वाचन आयोग तथा जिला उपायुक्त की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगी।  प्ररूप 4, 5 व 6 भी आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं या पुनरीक्षण प्राधिकारी के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें