फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बर्फ के दीदार के लिए सोलंगनाला, अटल टनल में उमड़े पर्यटक, स्कीइंग का उठाया लुत्फ

Fri, 24 Feb 2023 01:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

सोलंगनाला में हर रोज पर्यटकों का मेला लग रहा है। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल तक भी पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
सोलंगनाला में उमड़े सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल टनल रोहतांग का साउथ पोर्टल और सोलंगनाला पर्यटकों से गुलजार हो गया है। बर्फबारी के बाद पर्यटक बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं। सोलंगनाला में हर रोज पर्यटकों का मेला लग रहा है। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल तक भी पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार सुबह से ही सोलंगनाला और अटल टनल के साउथ पोर्टल में सैकड़ों पर्यटकों पहुंचे और बर्फ का दीदार किया। मौसम खुलने के बाद मनाली के पलचान से सोलंगनाला और साउथ पोर्टल तक पर्यटक बर्फबारी की जमकर मस्ती कर रहे हैं।

विज्ञापन


होटल एसोसिएशन मनाली के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि मनाली में विंटर सीजन अच्छा चल रहा है। हिमपात ने मनाली के पर्यटन को पंख लगा दिए हैं और होटलियरों ने भी राहत की सांस ली है। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि अटल टनल की ओर पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि अभी फोर बाई फोर वाहन ही टनल की ओर भेजे जा रहे हैं। धुंधी में पार्किंग की व्यवस्था होते ही सभी वाहनों को टनल की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी।  सोलंगनाला में पर्यटक स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, स्लेजिंग, ट्यूव स्लेजिंग, घुड़सवारी, स्नो स्कूटर का आनंद ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें