फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजौली कॉलेज पुस्तकार पा कर चहके मेधावी

विज्ञापन
शिमला के संजौली कालेज में आयोजित परितोषिक वितरण समारोह के बाद उत्साहित छात्राएं। अमर उजाला - फोटो : SHIMLA CITY
विज्ञापन
शिमला। मेहनत का फल पाकर संजौली कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राएं चहक उठे। विद्यार्थियों का कहना था कि यह समारोह उनके लिए यादगार लम्हा बन गया है। मौका था राजधानी के संजौली कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह का। वीरवार को यहां दो शैक्षणिक सत्रों के अकादमिक, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों और प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को नवाजा गया।
विज्ञापन

कोविड प्राटोकॉल का ख्याल रखते हुए सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इसमें कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने करीब ढाई सौ छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह के लिए बुलाए गए 450 छात्र-छात्राओं में से दोनों सत्र के करीब ढाई सौ छात्र और पूर्व छात्र ही शामिल हुए। प्राचार्य के हाथों सम्मान पाकर चहक उठे। कॉलेज की छात्रा आंचल भंडारी और एलिजा नेगी ने विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए सबसे अधिक पुरस्कार मिले। पुरस्कार पाने पर सत्र 2019-20 की विज्ञान संकाय की छात्राओं में मोनिका शर्मा, सृष्टि, नेन्सी पॉल और मीनल वर्मा ने ऐकेडमिक्स में पुरस्कार पाया। इन छात्राओं ने कहा कि यह उनके जीवन का एक यादगार लम्हा है, जब वे अपने कॉलेज में अपनी मेहनत के बूते पुरस्कृत हुई हैं। इससे उनका आगे बढ़ने, मेहनत करने के लिए उत्साह बढ़ा है। प्राचार्य ने कहा कि वह लंबे समय से चाह रहे थे कि कॉलेज का नाम रोशन करने वाली दो सत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित करें।
समारोह का संयोजन शिक्षक भूपेंद्र ठाकुर ने किया, जबकि सत्य नारायण स्नेही सहित समस्त शिक्षकों ने इसे सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया। स्नही ने बताया कि समारोह में शैक्षणिक सत्र 2019-20 और 2020-21 के अकादमिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को नवाजा गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें