\RShimla, Nov 18 (ANI): Special Investigations Unit and Proclaimed Offender (PO)Cell of Shimla recover 269.03 grams of gold ornaments without a bill from the possession of two people, in Shimla on Monday. (ANI Photo)\S
- फोटो : NOIDA
शिमला। जिला के उपमंडल रोहड़ू में शिमला पुलिस की एसआईयू टीम ने बिना टैक्स समान ले जाने वाले दो लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इनके कब्जे से 269.03 ग्राम सोने के गहने और 1.61 किलोग्राम चांदी के गहने बरामद किए गए। इसके साथ 6.20 लाख की नकदी भी मिली है। बिना बिल के सोने और चांदी के आभूषणों की कीमत 13 लाख रुपये आंकी गई है।
जानकारी के मुताबिक एसआईयू प्रभारी अंबी लाल के नेतृत्व में टीम ठियोग और रोहड़ू क्षेत्र में गश्त पर थी। इस बीच मेंदली के पास नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर के एक वाहन को तलाशी के लिए रोका। इसमें दो व्यापारी सवार थे। इनकी पहचान गोल्डन (35) और सुमित (38) अंबाला निवासी के तौर पर हुई है। इनके सामान की तलाशी ली तो बैग में आभूषण मिले। पुलिस ने दोनों लोगों से इसके बिल जांच के लिए मांगे। लेकिन वे बिल नहीं दिखा पाए।
इसके बाद सूचना आबकारी एवं कराधान विभाग को सूचित किया गया। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार सवारों पर 73,588 का जुर्माना लगाया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक दोनों व्यापारी रोहड़ू क्षेत्र में ज्वेलर्स को आभूषण देने आए थे। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि बिना बिल के कहां से यह आभूषण लाए थे और आगे किसे बेचने वाले थे। इसकी जांच की जा रही है।