फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर आए कैदी ने खेत में पेड़ से लगाया फंदा, पत्नी की हत्या के जुर्म में काट रहा था सजा

Wed, 10 Oct 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के पूह खंड की रिब्बा पंचायत में पैरोल पर घर आए एक कैदी ने खेत में जाकर पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। कैदी सागर चंद नेगी (41) ओपन जेल बिलासपुर से 45 दिन की पैरोल पर घर आया था। वह 2004 से अपनी पत्नी की हत्या के जुर्म में बिलासपुर ओपन जेल में सजा काट रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने बताया कि नेगी 6 अक्तूबर को अपने घर से गायब था। परिवार वालों ने सोचा कि एक-दो दिन पहले ही वह जेल लौट गया होगा। 8 अक्तूबर को मृतक का भतीजा किरण खेत में काम के लिए गया, उसी दौरान उसने अपने ही खेत में कुनीश के पेड़ से सागर को लटका देखा।

इसके बाद उसने इसकी सूचना परिवार वालों और ग्राम पंचायत प्रधान रिब्बा प्रेम प्रकाश नेगी को दी। प्रधान ने पुलिस थाना मूरंग को सूचित किया। सूचना मिलते ही डीएसपी किन्नौर धनसुख दत्ता, थाना प्रभारी मूरंग जीतराम शर्मा पुलिस टीम के साथ सोमवार देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। रिकांगपिओ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव मंगलवार को मृतक के भाई नरगु चंद नेगी को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें