फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिजली बिल जमा न करने पर 200 कनेक्शन काटने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव खबर..
विज्ञापन

उपमंडल खलीनी के उपभोक्ताओं ने छह महीने से जमा नहीं कराया है बिल, अब बोर्ड ने जारी किए अंतिम आदेश
दोबारा कनेक्शन के लिए नए सिरे से जमा करने होंगे दस्तावेज
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बिजली बिल समय पर जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर बिजली बोर्ड ने शिकंजा कस दिया है। विद्युत उपमंडल खलीनी के तहत न्यू शिमला, विकासनगर, टूटीकंडी, एसडीए कांप्लेक्स सेक्शन के 200 उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्थायी तौर पर काटने की तैयारी है।
कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट भी दिए हैं, अब बोर्ड ने इन उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक अंतिम नोटिस जारी कर बिल जमा करवाने के आदेश दिए हैं। इस समय अवधि के भीतर भी उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं करवाए तो इन्हें डिफॉल्टर घोषित कर दिया जाएगा। इसके बाद इन उपभोक्ताओं के घरों की बिजली स्थायी तौर पर काट दी जाएगी। बोर्ड के मुताबिक उपमंडल खलीनी के करीब 200 उपभोक्ताओं ने 6 महीने से बिजली बिल की बकाया राशि जमा नहीं की है। उपभोक्ताओं के पास बोर्ड की करीब डेढ़ से दो लाख की राशि बकाया बिल के रूप में फंसी है। हालांकि बोर्ड ने कई बार उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करवाने संबंधित हिदायतें दी हैं लेकिन अभी तक उपभोक्ताओं ने बिल जमा करवाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। बहरहाल अब बोर्ड उपभोक्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। स्थायी तौर पर कनेक्शन कटने के बाद उसे दोबारा शुरू करवाने के लिए उपभोक्ताओं को नए सिरे से दस्तावेज जमा करने होंगे। साथ ही पिछला बकाया बिल का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



जल्द जमा करवाएं बिल : ठाकुर
विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रविंद्र ठाकुर ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बकाया बिल 31 मार्च से पहले जमा करवा दें। कहा कि बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 0177-2624123 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें