फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Postal department: हिमाचल के स्कूली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देगा डाक विभाग

Fri, 24 Jun 2022 12:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत विभाग प्रत्येक विद्यार्थी को 500 रुपये प्रतिमाह एक साल के लिए 6,000 रुपये छात्रवृत्ति देगा। विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं। डाक टिकट संग्रहण में रुचि रखने वाले मेधावी विद्यार्थी 16 अगस्त तक डाक विभाग के पास आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
डाक विभाग - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक टिकट संग्रहण का शौक रखने वाले छठी से नौवीं कक्षा तक विद्यार्थियों को डाक विभाग छात्रवृत्ति देगा। दीनदयाल स्पर्श योजना के तहत विभाग प्रत्येक विद्यार्थी को 500 रुपये प्रतिमाह एक साल के लिए 6,000 रुपये छात्रवृत्ति देगा। विभाग ने पात्र विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं। डाक टिकट संग्रहण में रुचि रखने वाले मेधावी विद्यार्थी 16 अगस्त तक डाक विभाग के पास आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


डाक टिकटों के प्रति रुचि और इस क्षेत्र में शोध के प्रचार प्रसार के लिए विभाग बेहतर शैक्षणिक रिकॉर्ड रखने वाले विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति देगा। इसका उद्देश्य बच्चों को छोटी उम्र से ही डाक टिकट संग्रहण के कार्य के प्रति प्रेरित करना है। प्रवर अधीक्षक डाक मंडल हमीरपुर नरेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यार्थी डाक मंडलीय कार्यालय हमीरपुर में स्कूल मुखिया के माध्यम से आवेदन जमा करवा सकते हैं। कहा कि स्कूल मुखिया, अध्यापक और अभिभावक बच्चों को इस योजना में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें