फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर मनाई पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र की जयंती

विज्ञापन
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस के मौके पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भोजन वितरित करते कांग्र? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोरंज/बड़सर/सुजानपुर (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती पर जिलाभर में कांग्रेस ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती को विकास दिवस के रूप में मनाया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटियाल ने की। इस दौरान उपचाराधीन रोगियों एवं उनके तीमारदारों को दोपहर का भोजन एवं फल वितरित किए। पूर्व विधायक अनीता वर्मा, बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट रोहित शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, युवा कांग्रेस ने गांधी चौक हमीरपुर पर ठंडे पानी की छबील लगाई। सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा और उनके समर्थकों ने सुजानपुर सिविल अस्पताल में मरीजों व बाल आश्रम में बच्चों को फल बांटकर जयंती मनाई। राणा ने कहा कि वीरभद्र सिंह की ओर से सुजानपुर में करवाए गए विकास कार्यों की सूची अंतहीन है। विकसित हो रहे सुजानपुर का जो भव्य स्वरूप देखने को मिल रहा है, वह वीरभद्र सिंह की देन है। ब्लॉक कांग्रेस भोरंज की ओर से सिविल अस्पताल भोरंज में फल वितरित किए गए। अध्यक्ष विजय बन्याल की अध्यक्षता में प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल सहित अन्य मौजूद रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़सर ने मैहरे विश्राम गृह में रक्तदान शिविर आयोजित किया। इसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष राजेंद्र जार और विधायक आईडी लखनपाल ने किया। इस मौके पर 112 रक्तदानियों ने रक्तदान कर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें