फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति: टिकट न मिलने से नाराज राजेंद्र ठाकुर ने बनाई ‘राजा वीरभद्र’ विकास समिति

Thu, 07 Oct 2021 06:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन

सार

समिति की महापंचायत चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में कुनिहार में हुई। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर के अनुसार इस बैठक में 13 बीडीसी सदस्य, 15 पंचायत प्रधान, 17 पंचायत उप प्रधान व पूर्व प्रधान शामिल रहे। राजेंद्र ने सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि उनके विकास कार्य पूर्व की भांति उपचुनाव के बाद भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
राजेंद्र ठाकुर ने बनाई ‘राजा वीरभद्र’ विकास समिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस टिकट न मिलने पर पद छोड़ चुके पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर ने ‘राजा वीरभद्र’ विकास समिति का गठन किया है। उन्होंने 2022 विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। इसी के साथ खुले तौर पर कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी के बहिष्कार का भी एलान किया। समिति की महापंचायत चेयरमैन राजेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में कुनिहार में हुई।

विज्ञापन


पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर के अनुसार इस बैठक में 13 बीडीसी सदस्य, 15 पंचायत प्रधान, 17 पंचायत उप प्रधान व पूर्व प्रधान शामिल रहे। राजेंद्र ने सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि उनके विकास कार्य पूर्व की भांति उपचुनाव के बाद भी जारी रहेंगे। इस मौके पर समिति के प्रधान रूप सिंह ठाकुर, मुख्य संरक्षक कांशी राम शर्मा, रंजीत पाल, बीडीसी अध्यक्ष सोमा कौंडल, बीडीसी उपाध्यक्ष मनोहर लाल सोनू आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें