सोशल मीडिया में सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने पर केलांग पुलिस के एक जवान को निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारी ने फेसबुक पर बहस के दौरान सरकार के खिलाफ कुछ असांविधानिक टिप्पणी की थी। संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक राजेश धर्माणी ने कर्मचारी को निलंबित कर दिया। धर्माणी ने कहा कि कर्मचारियों की ओर से इस तरह की टिप्पणी सर्विस रूल के खिलाफ है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जवान के निलंबन की घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणी करने वाले अलर्ट हो गए हैं। कोरोना वायरस के चलते देश में इस समय इपेडेमिक एक्ट लागू है। ऐसे में कोई भी ऐसी टिप्पणी जो सरकार के कार्य और समाज में भ्रम फैलाती हो, उस पर कार्रवाई हो सकती है।