फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति दिवस: राज्यपाल बोले- देश की आंतरिक सुरक्षा कर रहे पुलिस बल

Thu, 21 Oct 2021 05:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

राज्यपाल ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य बनता है कि देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों को याद करें। भारतीय सेना देश की सीमाओं की रक्षा कर रही है, लेकिन देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस बलों पर निर्भर करती है। 
विज्ञापन
मालरोड पर पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने गुरुवार को शिमला के मालरोड पर पुलिस स्मृति दिवस पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य बनता है कि देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों को याद करें। भारतीय सेना देश की सीमाओं की रक्षा कर रही है, लेकिन देश की आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस बलों पर निर्भर करती है। कहा कि जब हम त्योहारों और अन्य कार्यक्रमों में व्यस्त होते हैं तो पुलिस बल हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेता है।

विज्ञापन


देश को बांटने वाले तत्वों के बावजूद देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में राज्य और केंद्रीय पुलिस बल महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। राज्यपाल ने पुलिस गौरव गीत भी जारी किया। इससे पूर्व पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने सभी 377 पुलिसकर्मियों के नाम पढ़कर सुनाए, जो पिछले एक वर्ष के दौरान अपने सेवाकाल के दौरान शहीद हुए। सरकार की ओर से मुख्यमंत्री के विशेष सचिव और सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने पुष्पांजलि अर्पित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें