फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम जयराम बोले- पीएम मंडी से करेंगे 11.50 हजार करोड़ के प्रोजेक्टों का उद्घाटन-शिलान्यास

Wed, 22 Dec 2021 07:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

जयराम ने कुल्लू दौरे के दौरान देव सदन में जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक ली। सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री 11.50 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट और योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सीएम ने कहा कि यह रैली कार्यकर्ताओं में विशेष जोश भरेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार के मंडी में होने वाले चार साल के जश्न में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू के लोगों को पीएम की रैली में आने न्योता दिया है। कहा कि जिला कुल्लू के चारों विधानसभा क्षेत्रों से 11 हजार भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। सरकार के चार साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंडी के पड्डल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


जयराम ने कुल्लू दौरे के दौरान देव सदन में जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक ली। सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री 11.50 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट और योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कहा कि यह रैली कार्यकर्ताओं में विशेष जोश भरेगी। आनी मंडल से 2000 कार्यकर्ता तथा मनाली, कुल्लू और बंजार के क्रमश: तीन-तीन हजार कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिले से 11 हजार कार्यकर्ताओं का लक्ष्य दिया है, उससे अधिक संख्या में कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेंगे। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा, विधायक सुरेंद्र शौरी, किशोरी लाल, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, धनेश्वरी ठाकुर, ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, महिला मोर्चा अध्यक्षा मनीषा सूद, रुक्मिणी जोशी सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रैली की तैयारियों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 27 दिसंबर को मंडी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के आयोजन स्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, उपायुक्त अरिंदम चैधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन

स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार जरूरी : जयराम 

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए संतुलित आहार बहुत आवश्यक होता है। संतुलित भोजन ग्रहण करने से स्वस्थ जीवनशैली का विकास होता है। सरकार ने बच्चों और महिलाओं को पोषणयुक्त आहार देने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं। बुधवार को कुल्लू के ढालपुर मैदान में ईट राइट मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने इसके आयोजन की सराहना की। कहा कि पूरक पोषाहार कार्यक्रम में प्रदेश के 78 विकास खंडों में 18925 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह माह से छह वर्ष तक बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं और कुपोषित बच्चों को पूरक पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है।

लाभान्वित लाभार्थियों को राज्य संचालित बाल पोषाहार टॉप अप योजना के तहत भी लाभान्वित किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान के तहत हर माह एक और 15 तारीख को समुदाय आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य के प्रति नीति आयोग के आंकड़े चिंताजनक हैं। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मेले में विभिन्न विभागों तथा प्रदेश भर से आए स्वयं सहायता समूहों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें