फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता: महिला और पुरुष वर्ग में मंडी कॉलेज की दबदबा

Tue, 21 Dec 2021 08:03 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

राजकीय महाविद्यालय चंबा में इंटर कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की चंद्रिका, शिल्पा, निशा और रितिका ने पहला स्थान हासिल किया। आयोजन सचिव प्रो. परविंद्र ने बताया कि लगभग 300 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 
 
विज्ञापन
महिला और पुरुष वर्ग में मंडी कॉलेज का दबदबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राजकीय महाविद्यालय चंबा में इंटर कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता के महिला वर्ग में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी की चंद्रिका, शिल्पा, निशा और रितिका ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की उर्मिका, संस्कृति, निधि, दिपाली, शिक्षा और गौरी ने दूसरा, क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला से रिधिमा, दीक्षा, भावना, सुभांगी, किरण और कामिनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन


पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय मंडी के दिनेश, राहुल, साहिल राणा, साहिल और लोकेश ने पहला स्थान हासिल किया। क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला के शमशेर, तेजस्वी, चंदन, अमर, प्रत्यूश और हरीश ने दूसरा, राजकीय महाविद्यालय ठियोग के लोकेंद्र, चिराग, आदित्य, अवनीश और कर्ण ने तीसरा स्थान  हासिल किया। समापन समारोह में राजकीय महाविद्यालय तीसा के प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शतरंज का खेल रोचक है। इससे दिमाग की कसरत होती है। उन्होंने प्रतियोगिता की सफलता के लिए प्राचार्य शिवदयाल और उनकी टीम को बधाई दी। 

कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने इसके लिए शतरंज एसोसिएशन चंबा के सचिव चंदन सहगल का विशेष आभार जताया। इस मौके पर मंच संचालन में प्रो. अविनाश और डॉ. संतोष कुमार ने किया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, क्षेत्रिय अध्ययन केंद्र धर्मशाला, राजकीय महाविद्यालय ठियोग, बासा, मंडी, नालागढ़, धर्मशाला, डीएवी कांगड़ा और बनीखेत, घुमारवीं, लिल्ह कोठी, हमीरपुर, भरमौर, सुंदरनगर, तीसा, सुजानपुर और चंबा की टीमों ने भाग लिया। आयोजन सचिव प्रो. परविंद्र ने बताया कि लगभग 300 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 28 दिसंबर से धर्मशाला में

 इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने बताया कि राज्य स्तरीय बैडमिंटन अंडर-19 पुरुष और महिला वर्ग की प्रतियोगिता धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में 28 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक खेली जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 70 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के प्रेस सचिव विलास हंस ने बताया कि सभी जिलों की टीमों के साथ कोच मैनेजर भी आएंगे जो कि 27 दिसंबर को धर्मशाला में पहुंच जाएंगे। हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ के महासचिव राजेंद्र शर्मा भी विशेष रूप से 27 दिसंबर को धर्मशाला में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें