फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति की संदिग्ध मौत पर गुस्साए लोगों का चक्काजाम, महिलाओं ने पीटा चौकी प्रभारी

Fri, 03 Jul 2020 07:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, डाडासीबा (कांगड़ा)
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कांगड़ा जिले में पुलिस चौकी डाडासीबा की टिप्परी पंचायत के लुसियार गांव में बुधवार रात 35 वर्षीय व्यक्ति सुरजीत कुमार की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा लोगों ने शुक्रवार को डाडासीबा बाजार में मृतक सुरजीत का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने मौके पर आए चौकी प्रभारी का घेराव कर पिटाई कर डाली। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। 

विज्ञापन


गांववासी मृतक सुरजीत के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर घंटों तक सड़क पर डटे रहे। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख डीएसपी देहरा और डीएसपी ज्वालामुखी की अगुवाई में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मृतक के परिजनों को न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। पंचायत प्रधान और मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस सुरजीत की मौत को खुदकुशी का मामला बना रही है, जबकि उसे उसकी पत्नी ने क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से मारा है।

सुरजीत के सात वर्षीय बेटे ने भी वायरल वीडियो में बताया कि मेरे पापा को आरोपियों ने मिलकर कपड़े धोने वाली थापी से पीटा था। कहा जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच संबंध ठीक न होने से उनका मामला अदालत में भी चल रहा था। करीब 15-20 दिन पहले पत्नी दोनों बच्चों को लेकर ससुराल पहुंची थी, मगर कुछ दिन बाद ही उनके बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया था। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा राजेश कुमार ने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। यदि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का मामला बनता है तो आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें