फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी के पहले केबल ओवरब्रिज का सपना टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्कुलर रोड पर स्मार्ट सिटी मिशन से बनना था ओवरब्रिज
विज्ञापन

क्लीयरेंस मिलने के बावजूद अब नहीं हो पाएगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के सर्कुलर रोड पर लिफ्ट के पास केबल ओवरब्रिज की जगह अब पुल बनाया जाएगा।
पुल का निर्माण होने से अब स्मार्ट सिटी के केबल ओवरब्रिज का प्रोजेक्ट रद्द करने की तैयारी चल रही है। पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ओवरब्रिज के पिलर के लिए जिस जगह को चिन्हित किया था, वहां लोक निर्माण विभाग पुल बनाने जा रहा है। दूसरी जगह ओवरब्रिज के लिए फिजिबिलिटी नहीं बन रही। ऐसे में पुल के लिए ओवरब्रिज प्रोजेक्ट रद्द किया जा रहा है। यहां पुल बनने से सड़क चौड़ी होगी और यातायात जाम कम होगा।
ओवरब्रिज के निर्माण का जिम्मा रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन को दिया था। चाप आकार के इस ओवरब्रिज के बनने से लोगों और सैलानियों को यातायात के बीच सड़क पार नहीं करनी पड़नी थी। लोगों को सड़क के ऊपर बनने वाले इस ब्रिज से आवाजाही की सुविधा मिलनी थी। ब्रिज का एक सिरा पार्किंग से तो दूसरा लिफ्ट के गेट से जुड़ना था। इसका तीसरा सिरा मेट्रोपोल पैदल रास्ते से जुड़ना था। रोपवे कार्पोरेशन ने इसका डिजाइन तैयार करने के साथ टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी थी। काम शुरू करने की तैयारी चल रही थी कि लोक निर्माण विभाग का दूसरा प्रोजेक्ट आड़े आ गया। इस मामले ने सरकारी महकमों के तालमेल की भी पोल खोल दी है। यदि पीडब्ल्यूडी पहले ही पुल प्रोजेक्ट पर स्थिति स्पष्ट कर देता तो इस जगह ओवरब्रिज प्रोजेक्ट का प्रस्ताव ही न बनता।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट के लिए नहीं मिली जगह : सीजीएम
केबल ओवरब्रिज प्रोजेक्ट के लिए जो एकमात्र पिलर लगना है, उसके लिए जगह नहीं मिल पा रही। पहले तैयार प्रस्ताव के अनुसार जहां इस ब्रिज का पिलर बनना था, वहां अब पीडब्ल्यूडी पुल बना रहा है। दूसरी जगह से इसकी फिजिबिलिटी नहीं बन रही।
विज्ञापन

-अजय शर्मा, सीजीएम, रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन
ऐसे बनना था प्रोजेक्ट,
मिल चुकी थी क्लीयरेंस
लिफ्ट के पास कोम्बरमेयर नाले में 65 मीटर ऊंचा पिलर तैयार किया जाना था जिससे केबल के जरिये इस ब्रिज का भार उठाना था। डिजाइन और टेंडर के अलावा पार्किंग के पास निर्माण की क्लीयरेंस भी मिल चुकी थी। जून 2022 तक इसे तैयार किया जाना था। बुधवार को स्मार्ट सिटी प्रोेजेक्ट की समीक्षा बैठक भी हो रही है। इसमें इस प्रोजेक्ट को रद्द करने पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें