फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चायली पंचायत में पेश आया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में एक चौबीस वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान ललित कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह पंचायत चायली निवासी के तौर पर हुई है। ललित घर पर माता-पिता और बहनों के साथ रहता था। घटना के बाद माता-पिता सदमे में है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सपुर्द कर दिया।
घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक मृतक पेशे से चालक का काम करता था। घटना शनिवार सुबह चार से छह बजे के बीच पेश आई। युवक साढ़े तीन बजे के आसपास घर लौटा था। इस बीच परिजन भी बेटे के आने पर उठे और कमरे तक छोड़ा। तड़के सुबह करीब साढ़े पांच बजे पिता कमरे से बाहर आए तो देखकर होश उड़ गए। घर का इकलौता चिराग आंगन में लगे नाशपाती के पेड़ में फंदा लगाकर लटका था। आनन-फानन में अचेत अवस्था में युवक को उपचार के लिए आईजीएमसी ले गए। डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते की पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया। स्थानीय लोग भी घटना के बाद सहमे हुए हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की काल डिटेल खंगालाना शुरू
समरहिल पुलिस चौकी क्षेत्र में एक हफ्ते में आत्महत्या का यह दूसरा मामला है। इसकी तीन छोटी बहने हैं और एक की शादी हो चुकी है। पिता मजदूरी कर परिवार पाल रहे हैं। बेटे की मौत के बाद परिजनों के रो-रोकर बुरे हाल है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की डिटेल खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें