फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन: विदेश से लौटे हिमाचल के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव, नए वैरिएंट की जांच के लिए दिल्ली भेजे सैंपल

Thu, 16 Dec 2021 10:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को सबके लिए चिंता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि इस वैरिएंट को लेकर सरकार सतर्क है। प्रदेश में कोविड का प्रकोप न बढे़, इसके लिए सारी तैयारी की गई है। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विदेश से लौटे मंडी जिला के तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट कर दिया है। ओमिक्रॉन की आशंका के बीच तीनों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। एक सप्ताह के भीतर सैंपलों की रिपोर्ट आएगी। ये तीनों 4 और 10 दिसंबर को लौटे थे। फिलहाल तीनों अपने घरों में आइसोलेट हैं। इसके अलावा गुरुवार को कोरोना संक्रमण से बिलासपुर के एक मरीज की मौत हो गई जबकि प्रदेश भर में 43 नए मामले भी सामने आए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोविड-19 वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को सबके लिए चिंता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि इस वैरिएंट को लेकर सरकार सतर्क है। प्रदेश में कोविड का प्रकोप न बढे़, इसके लिए सारी तैयारी की गई है। सीएम गुरुवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें