फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी स्कूल में नई स्टूडेंट काउंसिल ने ली शपथ

Wed, 30 Apr 2014 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के जेसीबी पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पार्थ सूद को हेड ब्वॉय और शिविका को हेड गर्ल पद की शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन


स्कूल की प्रबंध निदेशिका कुशल मल्होत्रा ने स्कूल की नई स्टूडेंट काउंसिल को पद की शपथ ग्रहण करवाई। इसके साथ ही काउंसिल ने पदभार संभाल लिया है।

स्कूल की प्रधानाचार्य सरोजनी बंसल ने इस मौके पर सभी काउंसिल में शामिल किये छात्रों को पदभार संभालने पर बधाई दी और कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्य को पूरा करें और स्कूल को आगे बढ़ने में सहयोग करें।
विज्ञापन


इन्होंने भी ली शपथ

इस कार्यक्रम में स्कूल के बने सदन के कैप्टन और वाइस कैप्टन को भी शपथ दिलवाई गई। इनमें यामिनी, बबलू, सहिल, सुविधि, अभिनव, ऋषभ हंसा, स्वाति शामिल थे।

वहीं, सोनाली और मीनाक्षी को कल्चरल हेड, विनायक और ऋषभ को अनुशान हेड और वाइस, सेम्यूल और नकीब आलम को स्पोर्टस हेड, आदित्य और आकश को स्मार्ट क्लास हेड, प्रबलीन कौर और दीपिका को इको क्लब हेड और वाइस हेड बनाया गया।
विज्ञापन


स्कूल प्रबंध निदेशिका मुशल मल्होत्रा ने इस मौके पर सभी काउंसिल में चुने गये छात्रों को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें