फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर के पीबर कंडे में ठंड से नेपाली की मौत, परिजनों को सौंपा शव

Sat, 06 Nov 2021 07:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पूह(किन्नौर)

सार

 गुरुवार दोपहर के बाद स्नान करने के बाद ठंड लगने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। देर रात मौत हो गई। इस घटना की सूचना शुक्रवार को ठेकेदार जनक खत्री ने पुलिस थाना मूरंग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना मूरंग से थाना प्रभारी राजेंद्र  ठाकुर, एएसआई पुष्प देव, मुख्य आरक्षी विजय, आरक्षी रवि  और आरक्षी राहुल की  टीम मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
ठंड से मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पूह खंड के पुलिस थाना मूरंग के अंतर्गत ठंगी पंचायत के पीबर कंडे में एक नेपाली की ठंड से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नेपाल निवासी पद्म बहादुर उमल (61) पीबर कंडे में गोशाला निर्माण में लगा हुआ था। गुरुवार दोपहर के बाद स्नान करने के बाद ठंड लगने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। देर रात मौत हो गई।

विज्ञापन


इस घटना की सूचना शुक्रवार को ठेकेदार जनक खत्री ने पुलिस थाना मूरंग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस थाना मूरंग से थाना प्रभारी राजेंद्र  ठाकुर, एएसआई पुष्प देव, मुख्य आरक्षी विजय, आरक्षी रवि  और आरक्षी राहुल की  टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम करने के बाद शव भांजे सुरेश नेपाली को सौंप दिया गया। उधर, एसपी किन्नौर अशोक रतन ने बताया कि प्राथमिक जांच में  ठंड लगने से ठंगी पंचायत के कंडे में नेपाली की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें