फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली-किलाड़ मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने से बीआरओ जवान शहीद

Sat, 06 Nov 2021 06:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल स्पीति)

सार

दिवाली के दिन गुरुवार की शाम को तिंदी से दस किलोमीटर आगे मनाली-किलाड़ मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया था। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहन फंसे हुए थे। इस दौरान बीआरओ के 94 आरसीसी का जवान डोजर लेकर सड़क को बहाल करने के लिए पहुंच गया। मलबा हटाते वक्त कार्तिक डोजर से उतर कर मुआयना कर रहे थे कि अचानक पहाड़ी से फिर भूस्खलन हो गया और वह इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
बीआरओ जवान पी. कार्तिक कुमार(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के संसारी-किलाड़ सड़क पर हुए भूस्खलन का मलबा हटाते समय सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) का एक जवान शहीद हो गया है। आरसीसी 94 में तैनात पी. कार्तिक कुमार (28) पुत्र पी. नारायण रेड्डी निवासी 2-111 पटेल रोड मदनपलाई चित्तूर आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। दिवाली के दिन गुरुवार की शाम को तिंदी से दस किलोमीटर आगे मनाली-किलाड़ मार्ग भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया था। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ वाहन फंसे हुए थे।

विज्ञापन


इस दौरान बीआरओ के 94 आरसीसी का जवान डोजर लेकर सड़क को बहाल करने के लिए पहुंच गया। मलबा हटाते वक्त कार्तिक डोजर से उतर कर मुआयना कर रहे थे कि अचानक पहाड़ी से फिर भूस्खलन हो गया और वह इसकी चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही बीआरओ और पुलिस घटना स्थल पर पहुंचे और जवान को निकालकर सीएचसी उदयपुर पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। 94 आरसीसी के ओसी मेजर दीपक भगत ने कहा कि शनिवार को मृतक जवान का पोस्टमार्टम कर शव उनके घर भेज दिया है। उपायुक्त लाहौल स्पीति नीरज कुमार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें