एडीएम काजा मोहन दत्त शर्मा ने कहा कि सोमवार को महिला हॉकी के तीन मैच आयोजित किए गए। तीनों में काफी रोमांचक खेल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में कोविड नियमों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के काजा में 9वीं महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को तीन मैच खेले गए। सुबह के सत्र में सबसे पहला मैच दिल्ली और आईटीबीपी के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने 1-0 से विजय हासिल की। दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है। वहीं दूसरा मैच लद्दाख और तेलंगाना के बीच में खेला गया। जिसमें लद्दाख की टीम ने 18 गोल दागे और तेलंगाना की टीम एक भी गोल कर नहीं कर पाई। लद्दाख ने मैच एक तरफा जीत हासिल की। जबकि अंतिम मैच हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ की टीम में खेला गया और यह मैच काफी रोमांचक रहा।
विज्ञापन
हालांकि शुरूआत में चंडीगढ़ ने एक गोल करके बढ़त हासिल की । लेकिन दूसरे हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाई है। तीसरे दौरे हिमाचल प्रदेश की टीम ने अंतिम पांच मिनट में गोल कर मैच को बराबरी पर समाप्त कर दिया। एडीएम काजा मोहन दत्त शर्मा ने कहा कि सोमवार को महिला हॉकी के तीन मैच आयोजित किए गए। तीनों में काफी रोमांचक खेल देखने को मिला। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में कोविड नियमों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बता दें कि राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में छह टीमें भाग ले रही है और प्रतियोगिता का समापन 20 जनवरी को होगा।