चंबा को राष्ट्रीय बोटिंग स्पर्धा की मेजबानी, नौ अक्तूबर से होगी
Tue, 03 Aug 2021 02:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
सार
जिला पर्यटन अधिकारी चंबा विजय कुमार ने कहा कि तलेरू जलाश्य में अक्तूबर 9 से 12 तक राष्ट्र स्तरीय ड्रैगन बोटिंग प्रतियोगिता करवाई जानी है। जिसके लिए प्रशासन को नेशनल एसोसिएशन से अनुमति मिल गई है।
चंबा के तलेरू जलाशय में राष्ट्रीय ड्रैगन वोटिंग प्रतियोगिता होगी। इसके लिए जिला प्रशासन को नेशनल एसोसिएशन की भी अनुमति मिल गई है। 9 से 12 अक्तूबर तक प्रशासन राष्ट्री स्तरीय ड्रैगन वोटिंग प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में देश भर के कोने-कोने से बोटिंग खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन की ओर से मोटर एंड बाइक रैली करवाई गई थी। अब जिला प्रशासन तलेरू जलाशय में राष्ट्रीय ड्रैगन बोटिंग प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। इसमें देश के कोने-कोने से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
प्रशासन देश भर के खिलाड़ियों से संपर्क करने में जुट गया है। शुभारंभ और समापन अवसर पर प्रशासन केंद्रीय मंत्री को बुलाने का प्रयास कर रहा है। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने कहा कि अक्तूबर माह में तलेरू जलाशय में राष्ट्र स्तरीय ड्रैगन बोटिंग प्रतियोगिता होगी। संवाद
विज्ञापन
जिला पर्यटन अधिकारी चंबा विजय कुमार ने कहा कि तलेरू जलाश्य में अक्तूबर 9 से 12 तक राष्ट्र स्तरीय ड्रैगन बोटिंग प्रतियोगिता करवाई जानी है। जिसके लिए प्रशासन को नेशनल एसोसिएशन से अनुमति मिल गई है।