फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू: मुंह-नाक बंद कर हुई दोनों महिलाओं की हत्या, शरीर में जहर के अंश भी मिले

Thu, 03 Feb 2022 08:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू

सार

सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने प्रदेश समेत बाहरी राज्यों के थाना-चौकियों में भी इसकी सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कोटी रेलवे टनल नंबर दस के समीप बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने चादर में लिपटे दो महिलाओं के शव बरामद किए थे। 
विज्ञापन
बेडशीट में लिपटे मिले थे दो महिलाओं के शव। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला एनएच पर कोटी रेलवे टनल के समीप बीते बुधवार को मिले दो महिलाओं के शवों के मामले की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने इसके लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों की हत्या मुंह और नाक बंद करके की गई है। दोनों के शरीर में जहरीले पदार्थ के कुछ अंश भी मिले हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के असल कारणों का खुलासा हो पाएगा। दूसरे दिन भी महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो पाई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने प्रदेश समेत बाहरी राज्यों के थाना-चौकियों में भी इसकी सूचना दे दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर कोटी रेलवे टनल नंबर दस के समीप बुधवार दोपहर बाद पुलिस ने चादर में लिपटे दो महिलाओं के शव बरामद किए थे। दोनों शवों का पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला में करवाया गया है। अब पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है। प्रारंभिक जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि महिलाओं की हत्या किसी अन्य क्षेत्र में की गई है, जिसके बाद शवों को कोटी के समीप ठिकाने लगाया गया है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह एक ब्लाइंड मर्डर है। महिलाओं की शिनाख्त के लिए सभी थाना-चौकियों में भी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें