फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू शिमला: एलएलबी के छठे और बीएएलएलबी के 10वें सेमेस्टर का परिणाम घोषित

Thu, 03 Feb 2022 08:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय  के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि घोषित किए गए बीएलएलबी के दसवें सेमेस्टर और एलएलबी के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है। छात्र इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।  
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एलएलबी (तीन वर्षीय) डिग्री कोर्स के छठे सेमेस्टर और बीएएलएलबी (पांच वर्षीय) डिग्री कोर्स के दसवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। चार माह बाद घोषित फाइनल सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम के बाद अब विद्यार्थियों को अन्य सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम के लिए इंतजार करना होगा। विवि के अंतिम सेमेस्टर का परिणाम घोषित करने से विद्यार्थी डिग्री के आधार पर अगले कोर्स जैसे एलएलएम में अपने विवि और अन्य विश्वविद्यालय में प्रवेश ले सकेंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि घोषित किए गए बीएलएलबी के दसवें सेमेस्टर और एलएलबी के छठे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन


छात्र इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।  विवि के सिर्फ फाइनल सेमेस्टर के परिणाम के घोषित किए जाने से लंबे समय से छात्र संगठनों और छात्रों की चली रही मांग जरूर पूरी हुई, मगर अभी भी इस सेमेस्टर की परीक्षा के साथ हुई बीएएलएलबी के ईवन सेमेस्टर दूसरे, चौथे, छठे, आठवें सेमेस्टर और री अपीयर की ऑड सेमेस्टर की पहले, तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर के नतीजों के घोषित होने में और समय लगेगा। एलएलबी के पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें सेमेस्टर की रेगुलर और री अपीयर परीक्षा के परिणाम घोषित होने में भी समय लगना तय है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें