मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि जयराम सरकार प्रदेश के जनजातीय जिलों के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। इसका उदाहरण केलांग में देखने को मिल रहा है। हैरानी है कि सरकार के चार वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थानीय विधायक की ओर से मुख्यमंत्री का एक भी दौरा लाहौल-स्पीति में नहीं करवाया गया है।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा महज दिखावा है। यह भाजपा के लिए बंटवारा यात्रा साबित होगी। मंगलवार को केलांग में पत्रकार वार्ता में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना काल में जयराम सरकार की ओर से जो भी घोटाले किए गए हैं वह जनता के सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि भाजपा की ओर से हिमाचल में जन आशीर्वाद रैली निकाली गई और उस रैली में किस तरह के नारे लगाए गए। यह सबके सामने जगजाहिर है। जन आशीर्वाद रैली ने भाजपा के बीच ही बंटवारे की रैली शुरू कर दी है। भाजपा के नेताओं को रैलियां करने से फुर्सत नहीं है जबकि आम जनता महंगाई की मार से निराश और हताश हो चुकी है।
कांग्रेस की सरकार सता में लौटेगी और भाजपा के कार्यकाल में किए गए घोटालों का पर्दाफाश करेगी। अग्निहोत्री ने कहा है कि जयराम सरकार प्रदेश के जनजातीय जिलों के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। इसका उदाहरण केलांग में देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
हैरानी है कि सरकार के चार वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थानीय विधायक की ओर से मुख्यमंत्री का एक भी दौरा लाहौल-स्पीति में नहीं करवाया गया है। ऐसे में लोगों का गुस्सा जायज है मुकेश अग्निहोत्री ने स्थानीय लोगों कोई आश्वासन दिया है कि आने वाले समय में जैसे ही उनकी सरकार सता में आती है सबसे पहले विकास कार्यों को प्राथमिकता लाहौल-स्पीति में दी जाएगी।