राज्य समिति (एनएचएम) अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन चंद शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार को हड़ताल को लेकर पांच जनवरी को अल्टीमेटम दिया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिमाचल प्रदेश राज्य समिति (एनएचएम) अनुबंध कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार को 25 जनवरी तक स्थायी नीति बनाए जाने का अल्टीमेटम दे दिया है। यदि निर्धारित समय में नीति नहीं बनाई गई तो दो फरवरी को एनएचएम कर्मचारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल करेंगे। संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन चंद शर्मा ने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार को हड़ताल को लेकर पांच जनवरी को अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन
सभी जिला के एनएचएम कर्मचारियों ने सीएमओ के माध्यम से भी सचिव स्वास्थ्य मिशन निदेशक, निदेशक स्वास्थ्य सहित सभी अधिकारियों को ज्ञापन भेजा गया। 21 जनवरी को हर जिले से जिलाधीश के माध्यम से भी मुख्य सचिव, मुख्य न्यायाधीश हाईकोर्ट शिमला और अध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन को भी ज्ञापन भेजा गया। उन्होंने कहा कि अगर इस हड़ताल के दौरान कोई नुकसान होता है तो उसके लिए प्रदेश सरकार और प्रशासन जिम्मेवार होंगे।