फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुक्कों का दम दिखाएंगी मैवी जिंटा

Fri, 22 Apr 2022 06:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नेरवा (रोहडू)

सार

प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ ने मैवी को बधाई दी है। मैवी पिछले एक साल से शिमला स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में कोच दिनेश जैतोली से मुक्केबाजी के गुर सीख रही हैं। दिनेश भी नेरवा तहसील के रुसलाह क्षेत्र के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
मैवी जिंटा ने महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेरवा की मैवी जिंटा ने अंडर-16 राज्य स्तरीय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। किन्नौर के टापरी में यह प्रतियोगिता खेली गई। स्वर्ण पदक जीतने के बाद मैवी का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। मैवी ने 52 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में किन्नौर की अर्चिता को 5-0 से हराया।

विज्ञापन


मैवी को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज का खिताब दिया गया। मैवी जाखू पब्लिक स्कूल नेरवा में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। प्रधानाचार्य और स्कूल स्टाफ ने मैवी को बधाई दी है। मैवी पिछले एक साल से शिमला स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में कोच दिनेश जैतोली से मुक्केबाजी के गुर सीख रही हैं। दिनेश भी नेरवा तहसील के रुसलाह क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें