फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड समय में यातायात के लिए बहाल हुआ मनाली-लेह मार्ग

Sun, 28 Mar 2021 08:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)

सार

  • पेट्रोल-डीजल से भरे सात टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर किया लेह रवाना 
  • बॉर्डर तक इसी मार्ग से जल्द शुरू हो सकेगी सेना की कानवाई
विज्ञापन
सरचू में टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली-लेह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए रिकॉर्ड समय में करीब दो माह पहले ही बहाल हो गया है। वर्ष 2020 में यह मार्ग मई के पहले सप्ताह में बहाल हुआ था। औपचारिक रूप से बहाल होने के बाद 428 किमी लंबी मनाली-लेह सड़क पर सेना समेत अन्य वाहन दौड़ पाएंगे। जल्द बॉर्डर तक इस मार्ग से सेना की कानवाई देखने को मिलेगी। रविवार को पेट्रोल-डीजल से भरे सात टैंकरों को लेह के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


मनाली-लेह मार्ग बहाल होने के बाद सेना के लिए रसद व बारूद इसी मार्ग से लेह तक आसानी से पहुंच सकेगा। मार्ग की बहाली से सेना ने भी राहत की सांस ली है। सर्दियों में बर्फबारी के बाद इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। इस बार सर्दियों में कम बर्फबारी हुई है।

कम बर्फबारी के चलते इस बार बीआरओ को मनाली लेह मार्ग की बहाली में जल्द कामयाबी मिली है। इस संबंध में बीआरओ के कमांडर कर्नल उमाशंकर ने कहा कि टैंकरों को हिमाचल प्रदेश के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर अरविंद्र सिंह और परियोजना दीपक के मुख्य अभियंता ब्रिगेडियर एमएस बागी ने संयुक्त रूप से सरचू में टैंकरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें