फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: होली पर मौसम रहेगा खराब, बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

Sun, 28 Mar 2021 08:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
राजधानी शिमला में रविवार को मौसम साफ रहा और शहर के बाजारों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में होली पर मौसम खराब रहेगा और विभिन्न क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। रविवार को रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। नाशपाती और सेब के पौधों में इन दिनों फ्लावरिंग का दौर चला हुआ है। ऐसे में खराब मौसम बागवानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। राजधानी शिमला में रविवार को मौसम साफ रहा और शहर के बाजारों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। 

विज्ञापन


राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 30 मार्च से 3 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान बढ़ते ही मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी सताएगी। न्यूनतम तापमान सामान्य और अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में शिमला का अधिकतम तापमान 23.2, सुंदरनगर 31.6, भुंतर 30.8, कल्पा 19.2, धर्मशाला 24.6, ऊना 34.8, नाहन 30.0, सोलन 31.0,  बिलासपुर 32.5, हमीरपुर 30.9, कांगड़ा 31.1, चंबा 29.1, डलहौजी 18.7 और केलांग 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें