फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nahan News: एमसी भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर एक घायल

Tue, 07 Mar 2023 07:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन शहर के दिल्ली गेट के समीप एक व्यक्ति एमसी भवन की पांचवीं मंजिल से गिरकर घायल हो गया। घायल का मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है। घायल की पहचान गुरूदेव पुत्र रिखीराम, निवासी गांव कुलचंदू, तहसील जगाधरी, जिला यमुनानगर (हरियाणा) के तौर पर हुई है, जो पिछले चार-पांच साल से नाहन में मिष्ठान की दुकान पर हलवाई का काम करता है। मौजूदा समय में वह शहर के कच्चा टैंक में रह रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे एक व्यक्ति नगर परिषद के बहुमंजिला एमसी कांप्लेक्स भवन की छत पर चल रहे पार्किंग स्थल से सबसे निचली मंजिल के बाहर बने टीननूमा शैड के ऊपर जा गिरा।

हालांकि, अभी ये बात पता नहीं चल पाई है कि व्यक्ति बहुमंजिला भवन से कूदा या फिर उसके साथ कोई हादसा हुआ। पुलिस ने मामले की छानबीन के दौरान लोगों से पूछताछ में पाया कि व्यक्ति को अचानक चक्कर आया। इसके बाद वह पार्किंग स्थल पर बनी रैलिंग को पकड़ते समय अचानक बाहर गिर गया, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सदर पुलिस थाना नाहन के प्रभारी राजेश पाल ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि व्यक्ति को चक्कर आया। इसके बाद वह बहुमंजिला भवन से गिरा। उन्होंने बताया कि घायल का मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार चल रहा है और बयान देने की हालत में नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें