अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत स्कूली छात्रों के लिए आयोजित चित्रकला और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। ऑनलाइन आयोजित इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने खासा उत्साह दिखाया। बच्चों ने चित्र बनाए और अपनी फैंसी ड्रेस में फोटो खींचकर ऑनलाइन अपलोड की थीं। चित्रकला स्पर्धा का विषय तस्वीर आजादी की... था। इसमें बच्चों ने आजादी के लिए हुए संघर्ष से लेकर भारत के आजाद होने तक की घटनाओं को कागज पर उकेर कर उनमें रंग भरे।
चित्रकला स्पर्धा में तीसरी से दसवीं कक्षा तक की आठ श्रेणियों के लिए 245 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं थीं। फैंसी ड्रेस स्पर्धा में दो से आठ वर्ष तक के विद्यार्थियों की श्रेणी में 211 प्रविष्टियां मिलीं। फैंसी ड्रेस स्पर्धा में बच्चों ने आजादी की जंग में अगली पंक्ति में रहे देश भक्तों की वेशभूषा पहनकर फोटो ऑनलाइन भेेजे थे। इनमें कोई झांसी की रानी, कोई चंद्रशेखर आजाद, कोई भगत सिंह तो कोई राष्ट्र पिता महात्मा गांधी बना था।
फैंसी ड्रेस स्पर्धा में यह रहे विजेता
मां तुझे प्रमाण के तहत आयोजित फैंसी ड्रेस स्पर्धा में रुद्रांश गर्ग, मन्नत, शिखर भोराल, केशव सूद, पूर्वा कश्यप, अहान ठाकुर, आहान ठाकुर, सौरिश चौहान, अनुभव कमल और तैजस पहले दस विजेता घोषित किए गए हैं।
चित्रकला स्पर्धा में यह बने विजेता
चित्रकला स्पर्धा में तीसरी कक्षा के अपूर्व चौहान ने पहला, अक्षिता ने दूसरा और चहन ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया। चौथी कक्षा में साकेत प्रथम, हर्षिता द्वितीय, पार्थ ठाकुर ने तृतीय, पांचवीं कक्षा में अभिनव गुप्ता, साह्नवी सड्याल और रिषिक शर्मा ने क्रमश: पहला दूसरा तीसरा स्थान पाया। छठी कक्षा में लक्ष्य वर्मा, जैसमीन कौर, आहाना वशिष्ठ, कक्षा सातवीं में अनन्या मित्तल, ऋतिका चंदेल, शिवांश ठाकुर, आठवीं में रजत शर्मा, आयुष कुमार और शगुन शर्मा ने पहले तीन स्थान हासिल किए। नौवीं कक्षा में तमन्ना प्रथम, छवि द्वितीय और पंकज ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। दसवीं कक्षा में साक्षी शर्मा ने पहला, जैसमीन परहेट ने दूसरा और सानिया ने तीसरा स्थान पाया।