फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी मामले पर शिमला में गरजी कांग्रेस, उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 05 Oct 2021 04:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शिमला में हुए प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी जितेंद्र चौधरी की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय के बाहर जुटे कार्यकर्ताओं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भी विशेष तौर पर भाग लिया। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने उत्तर प्रदेश में केद्रीय मंत्री के बेटे पर चार किसानों  को गाड़ी से कुचलकर मारने के लगे आरोप पर भाजपा को घेरा। 
विज्ञापन
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों की गाड़ी से कुचलकर हत्या और कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी के विरोध में भड़की कांग्रेस ने मंगलवार को राजधानी शिमला के उपायुक्त कार्यालय के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों में कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किए। शिमला में हुए प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी शहरी जितेंद्र चौधरी की अगुवाई में उपायुक्त कार्यालय के बाहर जुटे कार्यकर्ताओं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भी विशेष तौर पर भाग लिया।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने उत्तर प्रदेश में केद्रीय मंत्री के बेटे पर चार किसानों  को गाड़ी से कुचलकर मारने के लगे आरोप पर भाजपा को घेरा। उन्होंने इस पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश में जंगल राज के चलते सत्ता से जुड़े लोग सरेआम गंभीर अपराध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना से साफ है कि उतर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

राठौर ने प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी को पूरी तरह अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि भाजपा देश मे लोकतंत्र का गला घोंट रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्षी नेताओं को जाने से रोकने से साफ है कि भाजपा अपने गुनाहों को छुपाने का पूरा प्रयास कर रही है। राठौर ने किसानों की इस हत्या के लिए सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड में शामिल मंत्री के बेटे ने कुछ दिन पूर्व आंदोलन को कुचलने की सार्वजनिक धमकी दी थी लेकिन उस समय प्रशासन ने उसके खिलाफ कोई भी कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते प्रशासन ने कोई कार्रवाई की होती तो इन किसानों की हत्या न होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल व जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने भी किसानों की हत्या पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक आदर्श सूद,केहर सिंह खाची,हरिकृष्ण हिमराल,अमित नंद, बलदेब ठाकुर,प्रदीप वर्मा,किरण धांटा, शशि बहल व रामकृष्ण शांडिल, वनीता वर्मा,आनंद कौशल,आकाश सैनी,अमित, राहुल मेहरा, बलदेब पुरी, श्रीकांत शर्मा,राजेश वर्मा,मुकल गुप्ता, भूपेंद्र कवंर,अतर सिंह,किरण शर्मा, मीरा शर्मा के अतिरिक्त सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें