जानकारी के अनुसार पालमपुर के नगरी निवासी एक व्यक्ति को पांच अप्रैल को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। 15 मई को उसकी मौत हो गई। ऐसे में मौत के पांच महीने के बाद 30 सितंबर को उनके मोबाइल पर (जो उनकी पत्नी के पास रहता है) पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक मैसेज आता है जिसमें लिखा था कि आपकी दूसरी वैक्सीन की सफल डोज लगा दी गई है
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर में मौत के पांच महीने बाद मृतक के मोबाइल पर कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का बधाई संदेश पहुंच गया। यही नहीं वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र डाउनलोड करने का लिंक भी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के इस कारनामे से हर कोई हैरान है। जानकारी के अनुसार पालमपुर के नगरी निवासी एक व्यक्ति को पांच अप्रैल को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी थी। 15 मई को उसकी मौत हो गई। ऐसे में मौत के पांच महीने के बाद 30 सितंबर को उनके मोबाइल पर (जो उनकी पत्नी के पास रहता है) पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक मैसेज आता है जिसमें लिखा था कि आपकी दूसरी वैक्सीन की सफल डोज लगा दी गई है व आप इससे संबंधित प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी ने यह मैसेज दो दिन बाद जब पढ़ा तो उन्हें बहुत हैरानी हुई। उन्होंने सोचा कि हो सकता है कि यह गलती से हो गया हो। लेकिन जब उन्होंने प्रमाणपत्र को डाउनलोड किया, जिसमें मृतक पति का नाम दर्ज था। वहीं, मामले में मृतक के रिश्तेदारों ने जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच की जानी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके। वहीं, सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि इस मामले में संबंधित बीएमओ से रिपोर्ट मंगवाई है। मृतक को दूसरी डोज नहीं लगी है। तकनीकी खामी की वजह से ऐसा हुआ है।