फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए नौकरी का मौका

Fri, 18 Jul 2014 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से निजी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मंडी में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला 20 जुलाई को विपासा सदन मंडी में सुबह 9 बजे से 4 बजे तक होगा।
विज्ञापन


मेले में बददी, नालागढ़, नोएडा के निजी क्षेत्रों के नियोक्ता प्रमुख रूप से भाग लेंगे। रोजगार मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं पास युवाओं के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

इनके अलावा आईटीआई (मेकेनिकल, मशीनिस्ट, फीटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिशियन, आरएसी, आरटीवी व अन्य ट्रेड) बीकॉम, सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा परिनिरीक्षक, बीए कॉम, स्नातक पास को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


इस साल के छात्रों के लिए भी मौका

साथ ही इस वर्ष फीटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिशियन, आरएसी, आरटीवी ट्रेडों में अंतिम परीक्षा देने जा रहे हैं वे भी मेले में साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं।

इन शैक्षणिक योग्यता के आवेदकों जिनकी आयु 18 से 35 साल के मध्य हैं के लिए नियोक्ताओं के पास 951 रिक्तियां उपलब्ध हैं। रोजगार निदेशक नंदिता ने जानकारी देते हुए कहा कि इच्छुक एवं योग्य युवक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ मेले में आकर अवसर का मौका उठा सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें