फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के विधायकों को न संभालने का दोष हमें न दें

Thu, 21 Mar 2024 07:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 कांग्रेस के विधायक खुद यह कह रहे हैं कि जो एक चुनाव लड़ नहीं सकते, जीत नहीं सकते, ऐसे लोग सरकार चला रहे हैं। चुने हुए प्रतिनिधियों को जलालत झेलनी पड़ रही है।
 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने विधायकों को संभाल नहीं पाए हैं। वे चुने हुए जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं कर पाए हैं, जिसके कारण अब यह हालात बने हैं। कांग्रेस के विधायक खुद यह कह रहे हैं कि जो एक चुनाव लड़ नहीं सकते, जीत नहीं सकते, ऐसे लोग सरकार चला रहे हैं। चुने हुए प्रतिनिधियों को जलालत झेलनी पड़ रही है। गुरुवार को जयराम ठाकुर ने कहा कि इसी कारण इन जनप्रतिनिधियों ने अपने पर्यवेक्षक को दिखाकर अपने पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार के खिलाफ मतदान किया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपने आपमें झांकें और भाजपा को दोष देना बंद करें। प्रदेश के राजनीतिक हालात के दोषी स्वयं हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में जो भी विकास हो रहा है, वह केंद्र सरकार की बदौलत ही हो रहा है। आपदा के समय केंद्र सरकार ने हिमाचल का पूरा सहयोग किया। 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकद सहायता की। इसके अलावा आधारभूत ढांचा के पुनर्निर्माण में भी हजारों करोड़ रुपये का सहयोग किया।

विज्ञापन

चारों सीटें रिकॉर्ड मतों से जीतेगी भाजपा : कश्यप
 भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने शिमला के लोअर बाजार में रोड शो और जनसंपर्क अभियान में भाग लिया। सुरेश कश्यप दूसरी बार शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी हैं। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा चारों सीटें रिकॉर्ड मतों से जीतेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रो. प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार जताते हुए कहा कि दूसरी बार उन्हें इस संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें