फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: भागसूनाग में फगवाड़ा के पर्यटक की हत्या, कैफे पर खाना खाने के दौरान हुआ था विवाद

Thu, 21 Mar 2024 07:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

भागसूनाग में फगवाड़ा के एक पर्यटक की हत्या का मामला सामने आया है। यह हत्या खाना खाने को लेकर हुए विवाद के बाद शुरू हुई मारपीट में हुई है। 
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के तहत भागसूनाग में फगवाड़ा के एक पर्यटक की हत्या का मामला सामने आया है। यह हत्या खाना खाने को लेकर हुए विवाद के बाद शुरू हुई मारपीट में हुई है। घायल पर्यटक को जब उसके साथी धर्मशाला अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस संदर्भ में मैक्लोडगंज पुलिस ने पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया है। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के भागसूनाग स्थित पार्किंग के समीप एक दुकान में पंजाब के चार युवक बलविंद्र सिंह, गगनदीप, संजीव अवान और नवदीप सिंह सुबह करीब 10:00 बजे खाना खाने के लिए पहुंचे। इस दौरान दुकान मालिक और पंजाब के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जोकि बाद में मारपीट में बदल गई। इस मारपीट में दुकानदार के साथ अन्य स्थानीय लोग भी उतर आए।

विज्ञापन

 

इस मारपीट में नवदीप सिंह (33) पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर टिब्बी तहसील फगवाड़ा पंजाब को गंभीर चोटें आ गईं। इसके बाद उसके साथी उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे धर्मशाला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने नवदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान मृतक के भाई हरमनप्रीत सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि वह अपने भाई, जीजा और एक अन्य दोस्त के साथ मैक्लोडगंज घूमने आए थे। इस दौरान गुरुवार सुबह वह खाना खाने के लिए भागसूनाग स्थित एक दुकान पर पहुंचे। जब वे दुकान में पहुंचे तो उनके हाथ में चिप्स और शीतलपेय की बोतलें थीं। इस पर दुकानदार ने कहा कि यहां पर शराब पीना मना है।
विज्ञापन

इस पर शिकायतकर्ता पर्यटक ने दुकानदार को कहा कि सुबह-सुबह कौन शराब पीता है। इसी बात को लेकर दुकानदार और अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी जिसमें उसके भाई की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने इस मामले में दुकान मालिक और उसके बेटे सहित छह लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक के माथे पर दाहिनी तरफ और दाहिनी आंख के पास और नाक पर चोट के निशान पाए गए। इसके अलावा नवदीप के नाक से खून भी निकलता पाया गया है। बहरहाल पुलिस ने धारा 302 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने हत्या के मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस घटनास्थल और इसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें