फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: ट्रेनिंग के दौरान यमुना में डूबने से आईटीबीपी कमांडो की मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

Sat, 12 Mar 2022 09:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)

सार

जवान राकेश प्रजापति (25) ट्रेनिंग के दौरान तैरते हुए आगे बढ़ गया, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण बाहर नहीं निकल पाया। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
आईटीबीपी के कमांडो की यमुना नदी में डूबने से मौत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में नदी क्रॉसिंग ट्रेनिंग के दौरान एक आईटीबीपी के कमांडो की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई है। ट्रेनर कमांडो का शव गोताखोरों और स्थानीय पुलिस ने नदी से बाहर निकाल लिया है। पांवटा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर सिंह ने बताया कि गोविंद घाट में आईटीबीपी बीटीसी पंचकूला, हरियाणा के 110 जवानों की नदी क्रॉसिंग ट्रेनिंग चल रही थी। इस बीच जवान राकेश प्रजापति (25) ट्रेनिंग के दौरान तैरते हुए आगे बढ़ गया, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण बाहर नहीं निकल पाया। इससे उसकी डूबने से मौत हो गई।

मृतक राकेश पुत्र सुरली प्रजापति ग्राम बागा तहसील खाटीमा जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पांवटा थाने से मुख्य आरक्षी तेजिंद्र सिंह, आरक्षी सुनील कुमार, अरुण कुमार और कुलदीप मौके पर पहुंच गए थे। गोताखोरों की मदद से शव निकाल लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें