फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: कोरोना की तीसरी लहर में एक दिन में सबसे कम संक्रमण के मामले, 24 घंटे में 19 संक्रमित मिले, कोई मौत नहीं

Sat, 12 Mar 2022 08:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

छह जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 91796 हो गई है। 28 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 87940 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले लगातार कम हो रहे हैं। 19 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 28 संक्रमित ठीक हुए हैं। 378 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 6221 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों में 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन


देहरादून जिले में आठ, चमोली में पांच, पौड़ी में दो, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, रुद्रप्रयाग जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। छह जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 91796 हो गई है। 28 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 87940 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।

Uttarakhand: पानी पीने गया हिरण का बच्चा भागीरथी के टापू पर फंसा, डेढ घंटे की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की पकड़ में आया, तस्वीरें...

संक्रमितों की तुलना में अधिक ठीक होने से सक्रिय मामले लगातार कम हो रहे हैं। वर्तमान में 378 संक्रमितों का अस्पतालों व होम आईसोलेशन में इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.80 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 0.30 प्रतिशत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें