फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: शैडो इलाकों को नेटवर्क एरिया में लाने में जुटा आईटी विभाग

Mon, 15 Nov 2021 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

उपचुनाव के दौरान आयोग को शैडो एरिया में वेबकास्टिंग के जरिये सीईओ कार्यालय से मतदान प्रक्रिया की निगरानी करने में दिक्कत पेश आई थी। इसके बाद आयोग ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए ऑफलाइन माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग की थी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंटरनेट सुविधाओं के नजरिये से शैडो एरिया माने जाने वाले प्रदेश के सुदूरवर्ती इलाकों में इंटरनेट के माध्यम से पहुंच बनाने के लिए प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने नए सिरे से कवायद शुरू की है। शैडो इलाकों को नेटवर्क एरिया में लाने के लिए विभाग ने अपने स्तर पर ऐसे इलाकों को चिह्नित करने साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से भी संपर्क कर उनकी जानकारी में आए शैडो एरिया का ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन


उपचुनाव के दौरान आयोग को ऐसे इलाकों में वेबकास्टिंग के जरिये सीईओ कार्यालय से मतदान प्रक्रिया की निगरानी करने में दिक्कत पेश आई थी। इसके बाद आयोग ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए ऑफलाइन माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग की थी, लेकिन भविष्य में वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान का सीधा प्रसारण देखने के लिए आईटी विभाग को उचित कदम उठाने के लिए कहा था। हाल में प्रदेश के मुख्य सचिव रामसुभग सिंह ने भी प्रदेश के सभी उपायुक्तों के अलावा आईटी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे प्रदेश के सभी हिस्सों को इंटरनेट माध्यम से जुड़ने के लिए निर्देश  दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें