फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPS Transfers Himachal: आईपीएस अधिकारी एपी सिंह एडीजी सीआईडी, अटवाल संभालेगी विजिलेंस

Sat, 21 May 2022 08:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर प्रदेश सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारियों के तबादले। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिशों पर प्रदेश सरकार ने पांच आईपीएस अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए हैं। एडीजी कमांडेंट जनरल अग्निशमन सेवाएं और राज्य विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे एसपी सिंह को एडीजी सीआईडी लगाया गया है। उनके पास एडीजी एवं कमांडेंट जनरल गृह रक्षक, अग्निशमन सेवाएं और सिविल सेवाएं के पद का भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। केंद्रीय प्रति नियुक्ति से लौटीं आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी को एडीजी राज्य विजिलेंस और एंटी क्रप्शन ब्यूरो पद पर तैनाती दी है।

विज्ञापन


उनके पास एडीजी जेल का भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। इसके अलावा पद की तैनात का इंतजार कर रहे आईपीएस अधिकारी पीडी प्रसाद 31 मई को आईपीएस अधिकारी हिमांशु मिश्रा के सेवानिवृत्त के बाद आईजीपी एसआर शिमला का पद ग्रहण करेंगे। आईजी एसपी एंड एसीबी रामेश्वर सिंह ठाकुर को आईजी सीआईडी इंटेलिजेंस लगाया गया है। इसी तरह एसपी लोकायुक्त शिमला रंजना चौहान को एसपी जेल शिमला, एसपी (वेलफेयर) विनोद कुमार को एसपी एसडीआरएफ  का जुन्गा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। 

एन वेणुगोपाल पदभार मुक्त
प्रदेश सरकार ने एडीजी सीआईडी पद पर रहे एन वेणुगोपाल को पदभार मुक्त कर दिया है। वह अब सीबीआई में संयुक्त निदेशक पदभार ग्रहण संभालेंगे। 

पदोन्नत प्रिंसिपलों की स्कूलों में नियुक्तियां
उधर, प्रदेश सरकार ने 30 अप्रैल को प्रिंसिपल पद के लिए पदोन्नत किए गए 63 प्रवक्ताओं और 197 हेडमास्टरों को स्कूलों में नियुक्तियां दे दी हैं। 30 अप्रैल को प्रधान सचिव शिक्षा की ओर से जारी पदोन्नति आदेशों के तहत स्कूल आवंटित नहीं किए गए थे। शनिवार को शिक्षा विभाग ने पदोन्नत प्रिंसिपलों को स्कूल आवंटित करते हुए जल्द पद ग्रहण करने के आदेश दिए हैं। स्कूल प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष चितरंजन कालटा ने इसके लिए सरकार का आभार जताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें