मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी जनसभा के दौरान जिला कुल्लू, मंडी तथा लाहौल-स्पीति के लिए बालीचौकी में ओक टसर सिल्क मंडल खोलने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी जनसभा के दौरान जिला कुल्लू, मंडी तथा लाहौल-स्पीति के लिए बालीचौकी में ओक टसर सिल्क मंडल खोलने की घोषणा की। इससे बान एवं खरशू पौधों के पत्तों से रेशम कीट पालन कर लोगों की आजीविका को बढ़ाने के प्रयास होगा। कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किसान शहतूत के पेड़ों से रेशम के कीड़ों का पालन करते हैं। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में जयराम ने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में जो सबसे बेहतर था, हमने किया।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार किया कि कांग्रेस को इस बारे में कुछ भी कहने का नैतिक अधिकार नहीं है। कहा कि पचास सालों तक आप लोग चिटों पर भर्ती करते रहे हैं। इसमें जैसे ही पता चला तो पुलिस ने मामला दर्ज किया। एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि अब देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई मामले की जांच कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी एवं हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डॉ. साधना ठाकुर, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री मौजूद रहे।