फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर फोर्स में नौकरी का मौका, करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। इंडियन एयर फोर्स में 198 पदों पर भर्ती की जा रही है। ग्रुप सी पोस्ट पर हो रही इस भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन


इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई डिप्लोमाधारक व ग्रेजुएशन कर चुके युवा आवेदन कर सकते हैं। सभी पद लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और साक्षात्कार पास करने के बाद मैरिट आधार पर भरे जाएंगे।

चयनित उम्मीदवारों को 5200 - 20200 के अनुसार वेतनमान दिया जाएगा। इसमें 1800/-, 1900 ग्रे पे भी दिया जाएगा। उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। सारे आवेदन ऑफलाइन भरे जाएंगे। उम्मीदवार बुक सैलर या वेबसाइट से ये फॉर्म हासिल कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ इन्हें 30 अप्रैल से पहले जमा करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये हैं खाली पदों का ब्योरा

इनमें इले‌क्ट्रिशयन का 1 पद, एलडीसी के 7, एमटीएस के 83, सफाई कर्मचारी के 37, कुक के 8, मैस स्टाफ के 10, धोबी का एक, कारपेंटर के 6 पद, पेंटर के 5, मैकेनिक का एक, रिपेयरर का एक, लेब असिस्टेंट का एक, स्टोर कीपर के 7, अधीक्षक का एक, राडार मैकेनिक का एक, फिल्टर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट के 3, फायरमैन के 5, चालक के 2, टेलीफोन ऑपरेटर के एक, स्टेनो के दो, लेबरर के 8 और आया के सात पद भरे जाने हैं।

इस बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
जिन युवाओं की आयु 18 से 25 साल के बीच हैं वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इंडियन एयरफोर्स की वेबसाइट भी चैक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें